तेलंगाना में 13 साल की बच्ची की शादी 40 साल के शादीशुदा व्यक्ति से कर दी गई। बच्ची ने ये बात अपने टीचर को बताई। टीचर ने पुलिस को जानकारी दी। शादी करने वाले श्रीनिवास गौड, उसकी पत्नी, बच्ची की मां, मीडियटर और पुरोहित पर FIR हुई। बच्ची से अगर यौन संबंध बने हैं तो FIR में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जुड़ेगी

